Sunday, 3 May 2020

Harami Pattern kya hai?

Harami Pattern यह पैटर्न दो candles से बना होता है, इसमें पहले candle बड़ी और दूसरी Candle छोटी होती है। दूसरी Candle इतनी छोटी होती है कि यह पूरी की पूरी पहली वाली Candle में समा जाती है । यह Engulfing Pattern के बिल्कुल उल्टा होता है । Engulfing में पहली Candle छोटी होती है और दूसरी Candle बड़ी होती है । Engulfing Pattern को Detail में पढ़ने के लिए यहाँ Click करें ।




अगर हम Share Market की बात करे तो हर कोई पैसे कमाना चाहता है क्योंकि Fundamental Analysis ज्यादा समय में तो आपको अच्छे पैसे कमा कर दे सकता है  लेकिन थोड़े समय में पैसे कमाने के लिए Technical Analysis आना चाहिए । Technical Analysis में Candlestick Pattern का भी अहम रोल होता है । Candlestick Pattern कई तरह के होते हैं । इसलिए आज हम आपको सिर्फ Harami Pattern के बारे में बताएँगे, इससे पहले हम Engulfing Pattern के बारे में बता चुके हैं, अगर आपने हमारी वो Post अभी तक नहीं पढ़ी है तो आप उस Pattern को भी पढ़ ले ताकि आप धीरे धीरे Technical Analysis करना सीख जाये ।




Bullish Harami Pattern क्या होता है ?


ज़्यादातर Trader Candlestick Pattern को देखते हैं और जैसे ही उनको कैंडल के पैटर्न से सिग्नल मिलता है तो वो उस ट्रेड में अपना पैसा लगा देते हैं । यहाँ पर हम आपको Bullish हरामी पैटर्न के बारे में बताएँगे जो की आपको किसी भी स्टॉक में Bullish मतलब की तेजी का सिग्नल देता है । इस पैटर्न को देखते ही ज़्यादातर ट्रैडर उस स्टॉक को Buy करने में टूट पड़ते हैं ।
यह Candlestick Pattern दो Candles से मिलकर बना होता है । इसमें पहले Candle bearish होती है जो की बड़ी candle होती है और दूसरी Bullish Candle होती है जो कि आकार में छोटी होती है । दूसरी candle इतनी छोटी होती है कि यह पूरी की पूरी पहली candle में समा जाती है ।

यह Pattern अगर आपको एक strong downtrend के बाद नजर आए तो यह ज्यादा असरदार होता है लेकिन अगर आपको यह पैटर्न trend के बीच में नजर आए तो आपने इसको इग्नोर करना है । अगर यह पैटर्न strong downtrend के बाद बनता है तो trader इसमें buy करने पर टूट पड़ते है और जिससे Stock की क़ीमत बढ़ जाती है ।
अगर किसी Support के नजदीक भी यह बनता है तो भी Buyer इसमें Seller पर हावी हो जाते हैं ।

Condition for this Pattern 


  1. यह पैटर्न Downtrend के बाद बनना चाहिए । 
  2. पहली Candle का Open इसी Candle के Close से ज्यादा होता है । 
  3. दूसरी Candle का Open पहली वाली Candle के Close से ऊपर या बराबर होता है तथा दूसरी Candle का Close पहली वाली Candle के Open से कम होता है । 
इस Pattern में पहली Candle जितनी बड़ी होगी और दूसरी Candle जितनी छोटी होगी, यह पैटर्न उतना ही strong सिग्नल देगा । दूसरी candle जो कि bullish nature की है, अगर यह पहली candle की position के अगर down में बनती है तो ट्रेंड slow nature का होगा और यदि दूसरी Candle पहले वाली candle के mid या top पर बनती है तो ट्रेंड fast nature का होगा । 


Bearish Harami Pattern क्या होता है ?

यह Candlestick Pattern दो Candles से मिलकर बना होता है । इसमें पहले Candle Bullish  होती है जो की बड़ी candle होती है और दूसरी Bearish Candle होती है जो कि आकार में छोटी होती है । दूसरी Candle इतनी छोटी होती है कि यह पूरी की पूरी पहली Candle में समा जाती है ।

यह Pattern अगर आपको एक Strong Uptrend के बाद नजर आए तो यह ज्यादा असरदार होता है लेकिन अगर आपको यह पैटर्न trend के बीच में नजर आए तो आपने इसको इग्नोर करना है । अगर यह पैटर्न Strong Uptrend के बाद बनता है तो trader इसमें Sell  करने पर टूट पड़ते है और जिससे Stock की क़ीमत घट  जाती  है ।
अगर किसी Resistance के नजदीक भी यह बनता है तो भी Seller  इसमें Buyer पर हावी हो जाते हैं ।

Condition for this Pattern 


  1. यह पैटर्न Uptrend के बाद बनना चाहिए । 
  2. पहली Candle का Open इसी Candle के Close से कम होता है । 
  3. दूसरी Candle का Open पहली वाली Candle के Close से कम या बराबर होता है तथा दूसरी Candle का Close पहली वाली Candle के Open से ज्यादा  होता है । 





इस Pattern में पहली Candle जितनी बड़ी होगी और दूसरी Candle जितनी छोटी होगी, यह पैटर्न उतना ही strong सिग्नल देगा । दूसरी candle जो कि bearish nature की है, अगर यह पहली candle की position के अगर Top में बनती है तो ट्रेंड slow nature का होगा और यदि दूसरी Candle पहले वाली candle के Mid या Down पर बनती है तो ट्रेंड fast nature का होगा ।

सिर्फ इसी पैटर्न को देखकर ट्रेड लेने से पहले हमने किसी दूसरी इंडिकेटर को भी देखना है ताकि हमारी ट्रेड 100% सही जा सके ।

Labels:

Thursday, 25 October 2018

Engulfing Pattern kya hai?

सबसे पहले तो Engulfing in Hindi में हम आपको Engulfing का मतलब बता देते हैं कि Engulfing किस बीमारी का नाम है . यह दो Candles से बना एक Pattern होता है . इसमें पहली Candle छोटी और दूसरी Candle बड़ी होती है . दूसरी Candle इतनी बड़ी होती है कि वह पहली वाली Candle को पूरी की पूरी निगल जाए . दरअसल, Engulfing का मतलब ही निगलना होता है .
जैसा की आप जानते ही हैं कि हर एक कैंडल शेयर की कीमत के बारे में बहुत कुछ बोल देती है और अगर कैंडल का पैटर्न बन रहा हो तो फिर तो मजा़ ही आ जाता है। आज हम जिस पैटर्न की बात करेंगे वो है एनगलफिंग कैंडलस्टिक पैटर्न। बहुत से ट्रेडर इस पैटर्न को देखकर ही अपनी ट्रेड लेते हैं। यह पैटर्न दो कैंडल से मिलकर बनता है। इसमें पहली कैंडल छोटी होती है और दूसरी कैंडल बड़ी होती है। यह पैटर्न ट्रेंड के हिसाब से दो प्रकार का होता है। इन दोनों को आप यहाँ नीचे से पढ़ सकते हैं :-



Bullish Engulfing Pattern क्या होता है ?
                        

ज़्यादातर Trader Candlestick Chart को देखते हैं क्योंकि हर एक Candle शेयर की Price के बारे में बहुत कुछ बोलती है । उन Candlesticks Pattern में से एक Candlestick Pattern है Bullish Engulfing Pattern जिस पर Maximum Trader अपनी Trade लेते हैं।

यह Candlestick Pattern तेजी का सिग्नल माना जाता है । यह दो Candles से मिलकर बनता है । इसमें पहली Candle Bearish होगी तथा दूसरी Candle Bullish होगी । Bearish Candle का Size छोटा होता है तथा Bullish Candle का Size बड़ा होता है । जो Bullish Candle है वो Bearish Candle को पूरी तरह से Cover कर लेती है, इसलिए इसको Engulfing Pattern बोला जाता है ।

यह Pattern एक Strong Downtrend के बाद ज्यादा असरदार होता है । अगर यह Pattern किसी Trend के बीच में नजर आए तो हमें यह Ignore कर देना चाहिए । जब Strong Downtrend के बाद यह Pattern बनता है तो इस Pattern को देखकर बहुत से Buyer उस Stock में घुस जाते हैं, जिसके कारण Stock की Price बढ़ जाती है ।
अगर किसी Support के नजदीक यह Pattern बनता है तो भी Buyer इसमें Seller पर हावी हो जाते हैं।

Condition for This Pattern 

  1. यह candlestick Pattern Downtrend के बाद बनना चाहिए । 
  2. इसमें पहली Candle का Open, Candle के Close से ज्यादा होता है । 
  3. दूसरी Candle का Open पहली Candle के Close के नीचे या बराबर होता है तथा दूसरी Candle का Close पहली Candle के Open से ज्यादा होगा । 
इस Pattern में Engulfing Candle जितनी बड़ी होगी, इस Pattern की Strength उतनी ज्यादा होगी । Bearish Candle के बाद जब यह Engulfing Bullish Candle बनती है तो इसका मतलब होता है कि Bull का Bear पर Attack शुरू हो गया है । 
कभी भी अकेले इस Pattern के आधार पर Trade ना लें, इस Pattern के साथ में कोई दूसरा Indicator भी प्रयोग करें । जब वह Indicator भी सिग्नल दे रहा हो तो हमें Trend Reversal की Confirmation हो जाती है और हम Trade ले सकते हैं ।


Bearish Engulfing Pattern क्या होता है ?
                                    

यह Candlestick Pattern शेयर की गिरावट  का सिग्नल माना जाता है । यह दो Candles से मिलकर बनता है । इसमें पहली Candle Bullish होगी तथा दूसरी Candle Bearish होगी । Bullish Candle का Size छोटा होता है तथा Bearish Candle का Size बड़ा होता है । जो Bearish Candle है वो Bullish Candle को पूरी तरह से Cover कर लेती है, इसलिए इसको Engulfing Pattern बोला जाता है ।

यह Pattern एक Strong Uptrend के बाद ज्यादा असरदार होता है । अगर यह Pattern किसी Trend के बीच में नजर आए तो हमें यह Ignore कर देना चाहिए । जब Strong Uptrend के बाद यह Pattern बनता है तो इस Pattern को देखकर बहुत से Seller उस Stock को बेचने लग  जाते हैं, जिसके कारण Stock की Price घट  जाती है ।
अगर किसी Resistance के नजदीक यह Pattern बनता है तो भी Seller  इसमें Buyer पर हावी हो जाते हैं ।




Condition for This Pattern 

  1. यह Candlestick Pattern Uptrend के बाद बनना चाहिए । 
  2. इसमें पहली Candle का Open, Candle के Close से कम  होता है । 
  3. दूसरी Candle का Open पहली Candle के Close के ऊपर  या बराबर होता है तथा दूसरी Candle का Close पहली Candle के Open से नीचे  होगा । 
इस Pattern में Engulfing Candle जितनी बड़ी होगी, इस Pattern की Strength उतनी ज्यादा होगी । Bullish Candle के बाद जब यह Engulfing Bearish Candle बनती है तो इसका मतलब होता है कि Bear का Bull पर Attack शुरू हो गया है । 
कभी भी अकेले इस Pattern के आधार पर Trade ना लें, इस Pattern के साथ में कोई दूसरा Indicator भी प्रयोग करें । जब वह Indicator भी सिग्नल दे रहा हो तो हमें Trend Reversal की Confirmation हो जाती है और हम Trade ले सकते हैं ।



सिर्फ इसी पैटर्न के बजाय हमें ट्रेड लेने से पहले किसी दूसरे इंडिकेटर को भी देख लेना चाहिए ताकि दो इंडिकेटर का मेल होने पर हमारी ट्रेड सही जा सके ।

Labels:

Tuesday, 23 October 2018

indicator kya hai ( What is Indicator in Market In Hindi )

Market Indicator (मार्केट इंडिकेटर)  यह हमें किसी भी script ( Share ) के trend के बारे में बताते हैं कि अब उस  Share की कीमत ऊपर जाने वाली  है या नीचे आने वाली है । कुछ Indicator हमें Fundamental Base पर बताते हैं तो कुछ Technical Base पर ।

अगर सीधी सी भाषा में बात करें तो जिस प्रकार कोई भी Vehicle (साधन ) को ठीक तरह से चलाने के लिए हमें कुछ Indicators का प्रयोग करना पड़ता है, जैसे कि हमने Left Turn लेना है तो Vehicle में से किस चीज़ को दबाना है, Right Turn लेना है तो किस बटन को, अगर एकदम से गाड़ी रोकनी है तो क्या सिग्नल देना है। इस प्रकार ये सभी Indicators ही तो हैं जो हमें गाड़ी को ठीक तरह से चलाने में मदद करते हैं । Indicators को हम सिग्नल भी कह सकते हैं ।



Fundamental Indicators - कुछ Indicators हमें Company की आर्थिक स्थिति के बारे में बता देते हैं । जैसे company की Total Annual Income कितनी है । उनकी Sale कितनी हुई है । कंपनी पर कितना कर्ज है । ये सब Fundamental कहलाता है ।



लेकिन हम यहाँ कुछ और Indicators की बात कर रहे हैं । जैसे - EPS, P/E Ratio, PEG, P/B Ratio, Dividend Yield, Dividend Payout Ratio, Return on Equity. इन सभी चीजों को आप यहाँ हमारे इस ब्लॉग में पढ़ सकते हो, लेकिन इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा । क्योंकि हमारा सोचना है कि Reader को बढ़िया Content देना । इसलिए हमें समय लगता है । हम यहाँ हर एक Post में समय समय पर अच्छा बदलाव करते रहते हैं इसलिए आप समय लगने पर सभी Posts को दोबारा पढ़ते रहें ।

Technical Indicator - ये Indicators स्टॉक के Chart पर आधारित होते हैं । Chart में बदलाव आने पर Indicators में बदलाव आ जाता है ।
Technical Indicators दो प्रकार के होते हैं - 1. Leading Indicators 2. Lagging Indicators




 Leading Indicators - यह Indicators उस स्टॉक की कीमत में बदलाव आने से पहले हमें Signal दे देते हैं कि अब Stock की कीमत गिरने वाली है  या ऊपर जाने वाली है । RSI, Stochastics Oscillator, CCI आदि ।

 Legging Indicators - यह Indicators उस स्टॉक की कीमत में बदलाव आने के बाद  हमें Signal दे देते हैं कि अब Stock की कीमत गिरने वाली है  या ऊपर जाने वाली है । Moving Average, MACD आदि ।

अभी भी इस Post में और लिखा जाना है...................


Labels:

Monday, 18 September 2017

Bollinger Band in hindi ? Bollinger Band kya hota h

यह एक विख्यात Indicator है जो कि Investor और Trader द्वारा बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है ।
यह Stock की Volatility को दिखाता है । इस Indicator में Stock की Price इसके Bands के अंदर Move करती रहती है । ऊपर वाली Line को Upper Band कहते हैं तथा नीचे वाली Line को Lower Band कहते हैं । जब Stock की कीमत Upper Band की तरफ जाती है तो उसे Overbought कहते हैं और यह एक अच्छा Exit Point माना जाता है ।  जब Stock की कीमत Lower Band की तरफ जाती है तो उसे Oversold कहते हैं और यह एक अच्छा Entry Point माना जाता है ।  जब Price ज्यादा ऊपर - नीचे होती है तो Band Expand हो जाता है तथा जब Price कम ऊपर नीचे होती है तो Band भी Narrow हो जाता है । इस प्रकार यह Indicator Stock की Volatility को दिखाता है ।



Bollinger Band Formula


Bollinger Band में प्रयोग होने वाली Lines 
Bollinger Band में Moving Average की Line प्रयोग होती हैं -

  1. Lower Bollinger Band - Middle Band - 2 x Standard Deviation 
  2. Middle Bollinger Band - यह 20 दिन की Simple Moving Average होती है । 
  3. Upper Bollinger Band - Middle Band + 2 x Standard Deviation 

Bollinger Band Breakout




  1. जब Price बहुत कम ऊपर नीचे होती है तो बोला जाता है कि Stock Sideways चल रहा है । इस प्रकार यह Sideways Market में अच्छा Support and Resistance बताता है । 
  2. इस Indicator के द्वारा Stock Trend का पता चलता है । 
  3. जब Stock की कीमत Upper Price Band को तोड़े और कुछ Session ऊपर ही रहे तो यह एक Bullish सिग्नल माना जाता है । 
  4. जब Stock की कीमत Lower Price Band को तोड़े और कुछ Session नीचे ही रहे तो यह एक Bearish सिग्नल माना जाता है । 
  5. जब Stock एक Bullish Phase में हो और Stock की कीमत Upper Band से Middle Band की तरफ जाने लगे तो इसका मतलब Bullish Trend Reverse शुरू हो चुका है । 
  6. इसी प्रकार, जब Stock एक Bearish Phase में हो और Stock की कीमत Lower Band से Middle Band की तरफ जाने लगे तो इसका मतलब Bearish Trend Reverse हो चुका है । 
  7. जब Stock की कीमत Upper Price Band को तोड़े तथा Upper and Lower दोनों Band Expand हो जाए तो Stock के ऊपर जाने की संभावना ज्यादा होती है । 
  8. इसी प्रकार, जब Stock की कीमत Lower Price Band को तोड़े तथा Upper and Lower दोनों Band Expand हो जाए तो Stock की नीचे जाने की संभावना ज्यादा होती है । 
  9. जब Band दोनों एक दूसरे की तरफ आने लगे मतलब कि Bands Contract होने लगे तो इसका अर्थ यह होता है कि Trend का Momentum कम हो गया है या खत्म हो गया है । 
  10. जब Price बिना Upper and Lower Band Expand करे ऊपर / नीचे के Band को तोड़े तो इसका अर्थ यह है कि यह एक False सिग्नल है । 


Limitations of Bollinger Band

  1. जब Market एक Strong Trend में हो तो यह बहुत ज्यादा False सिग्नल देता है । 
  2. यह Sideways Market में ही अच्छी तरह काम करता है । 

Labels:

Tuesday, 12 September 2017

What is MACD indicator in Hindi

MACD kya hota hai 
MACD means Moving Average Convergence and Divergence होता है । यह एक विश्वसनीय (जिस पर विश्वास किया जा सके ) तथा आसानी से प्रयोग किया जाने वाला Technical Indicator है । इसको हम  Fast Exponential Moving Average में से Slow Exponential Moving Average को घटाकर प्राप्त कर सकते हैं । ये दोनों Averages एक दूसरे के पास आती हैं और एक दूसरे से दूर मुड़ जाती है, इसीलिए इनका नाम Moving Average Convergence and Divergence पड़ा है । 




यह एक Lagging Indicator है फिर भी यह Moving Average Cross Over से पहले Signal देता है  । 
                      


MACD Line -   26 Days EMA- 12 Days EMA.
आप इन दोनों Moving Averages की जगह कोई भी दो Moving Average ले सकते हैं। परंतु ये दोनों Moving Averages ज़्यादातर प्रयोग की जाती हैं। 

MACD Signal Line - यह 09 Days EMA होती है । 

Zero Line - यह एक Constant line होती है मतलब कि Fix Line. 





MACD का प्रयोग कैसे करें - 

  1. जब MACD LINE, Signal Line को काटकर ऊपर आ जाए तो एक Bullish Signal बनता है मतलब कि Buy Signal बनता है । 
  2. जब MACD LINE, Signal Line को काटकर Zero Line से ऊपर आ जाए तो यह एक Uptrend का Signal है। 
  3. जब MACD LINE, Signal Line को काटकर नीचे आ जाए तो एक Bearish Signal बनता है मतलब कि Sell Signal बनता है । 
  4. जब MACD LINE, Signal Line को काटकर Zero Line से नीचे आ जाए तो यह एक  Downtrend का Signal है।




MACD के Advantages(लाभ/फायदे) - यह एक जबरदस्त Indicator है जो कि Trend को पहचानने में हमारी मदद करता है ।
यह Moving Average Crossover से पहले Signal देता है।
MACD के Disadvantages(नुकशान/कमियाँ) - volatile Market में यह काफी Wrong Signal देता है । 
यह एक Lagging Indicator है इसलिए Trend शुरू होने के बाद हमें पता चलता है । 

अकेले इस Indicator के आधार पर आप Buy या Sell का निर्णय न लें, इसके साथ में आप दुसरे Indicator या Pattern का भी ध्यान रखें जिससे कि हमें Trade लेने में आसानी हो ।

Labels: